अहलेबैत समाचार एजेंसी अबना की रिपोर्ट के अनुसार आले सऊद ने अल अवामिया में स्थित शिया बहुल प्राचीन गांव अलमसुरा को उजाड़ना शुरू कर दिया है। पूर्वी अरब के क़तीफ़ शहर वासियों ने अलमसुरा वासियों से एकजुटता दिखाते हुए उनके लिए तंबू लगाने शुरू कर दिए हैं।
समाजसेवी अली अल दबेसी ने ट्वीट किया है कि बुधवार से ही बहुत से लोग बेघर और विस्थापित हो गए हैं।
सूत्रों के अनुसार ४ दिन से बिजली पानी बन्द होने के बाद भी लोग अपने घरों को छोड़ने को तैयार नहीं है।
अल अवामिया के इमामे जुमा शैख़ जाफ़र ने कहा है कि हमने कमेटी बनाकर लोगों के लिए मदद जुटाने की कोशिश की तो आले सऊद ने उस पर भी पाबन्दी लगा दी।
30 जनवरी 2017 - 19:33
समाचार कोड: 808321
आले सऊद ने अल अवामिया में स्थित शिया बहुल प्राचीन गांव अलमसुरा को उजाड़ना शुरू कर दिया है